Business Desk – Gold Silver Price Today : एक दिन की स्थिरता के बाद आज गोल्ड की चमक फीकी पड़ी है. राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला दस ग्राम गोल्ड आज 10 और 22 कैरट वाला गोल्ड भी 10 रुपए सस्ता हुआ है. इससे पहले 20 अप्रैल को भी 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड 490 रुपए और 22 कैरट वाला 450 रुपए सस्ता हुआ था.

आज आपके शहर में सोने-चांदी के लेटेस्ट दाम

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने और चांदी के दाम अलग-अलग स्तर पर रहे. दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,54,900 रुपए, 22 कैरेट 1,42,000 रुपए और 18 कैरेट 1,16,210 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि चांदी 2,65,000 रुपए प्रति किलो रही. मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,54,750 रुपए, 22 कैरेट 1,41,850 रुपए और 18 कैरेट 1,16,060 रुपए रहा, वहीं चांदी 2,65,000 रुपए प्रति किलो रही.

भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,54,800 रुपए, 22 कैरेट 1,41,900 रुपए और 18 कैरेट 1,16,110 रुपए रहा, जबकि चांदी 2,65,000 रुपए प्रति किलो रही. चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,55,990 रुपए, 22 कैरेट 1,42,900 रुपए और 18 कैरेट 1,18,540 रुपए रहा, वहीं चांदी 2,74,900 रुपए प्रति किलो रही.

कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में सोने के दाम समान रहे. यहां 24 कैरेट सोना 1,54,750 रुपए, 22 कैरेट 1,41,850 रुपए और 18 कैरेट 1,16,060 रुपए रहा, जबकि चांदी 2,65,000 रुपए प्रति किलो रही. अब चांदी की बात करें तो दो दिनों की स्थिरता के बाद दिल्ली में लगातार दूसरे दिन यह सस्ती हुई है और इन दो दिनों में प्रति किग्रा इसका भाव 10,100 गिरा है.

दो दिनों की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन फिसली चांदी

चांदी की बात करें तो दो दिनों की स्थिरता के बाद आज लगातार दूसरे दिन चांदी कमजोर हुई है. इन दो दिनों में एक किलो चांदी 10100 सस्ती हुई है. इससे पहले 17 अप्रैल को एक किलो चांदी 5000 सस्ती हुई थी और फिर 18 अप्रैल को 10 हजार महंगी हुई थी.

इसके बाद 19 अप्रैल यानी अक्षय तृतीया को और उसके अगले दिन यह स्थिर रही. आज की बात करें तो दिल्ली में यह प्रति किग्रा 100 सस्ती होकर 2,64,900 के भाव में बिक रही है. बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है. हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव 2,74,900 है यानी चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है.