सुदीप उपाध्याय, बलरामपुर। जिले के डिपाडीह कला में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने श्रम विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई। श्रम पंजीयन में लापरवाही की शिकायत मिलने पर उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारी को मंच पर बुलाकर जमकर फटकार लगाई।
जानकारी के अनुसार, मजदूरों के श्रम पंजीयन में लापरवाही और योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिलने की शिकायतें सामने आने पर सांसद चिंतामणि महाराज का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। विभागीय लापरवाही के कारण मजदूर परेशान हो रहे हैं।


श्रमिकों के पंजीयन कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
सांसद चिंतामणि महाराज ने मंच से ही अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने और श्रमिकों के पंजीयन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुशासन तिहार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सांसद की नाराजगी के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

