उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दुर्गा पूजा के दौरान चरणामृत पीने वाले 450 लोगों को एहतियातन एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई. जिस गाय के दूध से चरणामृत तैयार किया गया था, उसकी मौत के बाद रेबीज की आशंका जताई गई, लेकिन संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है.
गोरखपुर. दुर्गा पूजा के दौरान चरणामृत पीने वाले 450 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई. यह कदम उस गाय को लेकर रेबीज की आशंका सामने आने के बाद उठाया गया, जिसके दूध से चरणामृत तैयार किया गया था.
गाय की मौत से बढ़ी चिंता
बताया गया कि गाय को कथित तौर पर एक पागल कुत्ते ने काट लिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. इसके बाद गाय में रेबीज संक्रमण की आशंका जताई गई.
450 लोगों को लगी वैक्सीन
पशु चिकित्सक ने गाय में रेबीज होने की आशंका व्यक्त की थी. हालांकि, गाय में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है. चरणामृत पीने वाले 450 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई.

