आज यानि 7 जून से देश में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है. जहां इस बढ़ोतरी से आमलोग की कमर टूटती हुई नजर आ रही है, वहीं सरकार का कहना है कि आज की वृद्धि के बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों को प्रत्येक सिलेंडर की बिक्री पर 703 रुपये का नुकसान हो रहा है. सरकार ने कीमत बढ़ोतरी का बचाव किया है. सरकार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में तेज उछाल के बावजूद भारत में परिवारों को रसोई गैस दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सस्ती कीमत पर मिल रही है.

'हर सिलिंडर पर कंपनियों को हो रहा 700 रुपये का नुकसान', LPG के दाम बढ़ने पर  आया सरकार का बयान - lpg cylinder supply cost has risen to over rs 1600  government absorbs rs 700 under recovery amid increase in saudi cp

 

इससे पहले सात मार्च को घरेलू रसोई गैस के दाम 60 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे. इस तरह से 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर के दाम कुल मिलाकर 89 रुपये बढ़ चुके हैं.

सरकार ने कहा है कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में आपूर्ति बाधित होने के कारण एलपीजी का प्राइस लगभग 46 प्रतिशत बढ़ गया है. भारतीय घरों में खाना पकाने वाली गैस की कीमतें दुनिया भर में सबसे कम हैं। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब बढ़कर 942 हो गई है. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को साल में चार बार 300 रुपये की सब्सिडी मिलेगी, जबकि पिछले साल यह साल में 9 बार देने की घोषणा की गई थी. 

सरकार का कहना है कि घरेलू उपभोक्ता केवल 942 का भुगतान कर रहे हैं, जबकि शेष लागत का बड़ा हिस्सा सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियां और सरकार वहन कर रही हैं.

दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 942 हो गई है, जो पहले 913 रुपये थी. वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को साल में चार बार 300 रुपये की सब्सिडी मिलने के बाद सिलेंडर ₹642 में उपलब्ध होगा. हालांकि, पिछले साल यह सब्सिडी साल में 9 बार देने की घोषणा की गई थी. उज्ज्वला योजना के तहत 642 रुपये की प्रभावी कीमत अंतरराष्ट्रीय कीमत से लगभग 60% कम है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m