Govind Dev Ji Temple Janmashtami 2026: जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। भगवान श्रीकृष्ण को पीले वस्त्र पहनाकर विशेष श्रृंगार किया गया है। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दर्शन व्यवस्था बदली गई है। अब श्रद्धालुओं को केवल जलेब चौक से मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। यहां दर्शन के लिए तीन अलग-अलग कतारें बनाई गई हैं।

5-6 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ सकता है
जन्माष्टमी पर गोविंद देवजी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जयपुर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। दर्शन के दौरान कुछ श्रद्धालुओं को 5 से 6 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ सकता है। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं का निकास जय निवास बाग की ओर से कराया जाएगा।
श्रद्धालुओं के लिए रामनिवास बाग और चौगान स्टेडियम में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जयपुर पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था और वैकल्पिक रास्तों की जानकारी के लिए QR कोड जारी किया है। इसे स्कैन कर श्रद्धालु लोकल मैप के जरिए रास्तों की जानकारी ले सकेंगे।
QR कोड से मिलेगी पार्किंग की लाइव जानकारी
जयपुर पुलिस के मुताबिक, जन्माष्टमी 2026 पर गोविंद देवजी मंदिर आने वाले श्रद्धालु QR कोड स्कैन कर नजदीकी पार्किंग और वहां उपलब्ध पार्किंग की लाइव जानकारी ले सकेंगे। इससे श्रद्धालुओं को पार्किंग ढूंढने में आसानी होगी।
पुलिस ने लोगों से मेट्रो ट्रेन और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की है। जन्माष्टमी के दौरान चारदीवारी क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन बंद रहेगा। पुलिस ने भीड़ में धक्का-मुक्की से बचने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
पढ़ें ये खबरें
- अल्पसंख्यक मोर्चा की नई टीम घोषित, 27 जिलाध्यक्षों समेत प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति
- तमिलनाडु की थेनी जेल से वारदात के बाद 17 कैदी फरार; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, 17 स्पेशल टीमें बनी
- Jharkhand School News: झारखंड में 28-29 अक्टूबर को स्कूल होंगे बंद? भारी बारिश के अलर्ट के बीच उठी छुट्टी की मांग
- बीमारी से जूझ रहे टेलर ने दुकान में लगाई फांसी: बीपी-शुगर से लंबे समय से थे परेशान, इलाके में सनसनी
- SIR पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाईः राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं ने दायर की है याचिका; एक दिन पहले EC ने भी हलफनामा दायर किया था
