Govind Singh Dotasara: राजधानी जयपुर स्थित राजकीय सेठ पोद्दार सीनियर सेकेंडरी स्कूल फॉर द डेफ (मूक-बधिर) के छात्र-छात्राएं मंगलवार को हॉस्टल और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सड़क पर उतर आए। छात्रों ने हॉस्टल की बदहाल व्यवस्था, शैक्षणिक स्तर में गिरावट और उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए धरना दिया। मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया मंच X पर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

हॉस्टल की समस्याओं को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने साफ-सफाई, गुणवत्तापूर्ण भोजन, सुरक्षित माहौल और बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था नहीं मिलने की शिकायत की। छात्रों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्हें विरोध प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरना पड़ा।
डोटासरा का सरकार पर हमला
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने X पोस्ट में लिखा कि यदि जो बच्चे सुन और बोल नहीं सकते, उन्हें भी न्याय के लिए सड़क पर बैठना पड़े, तो मूक-बधिर बच्चे नहीं बल्कि सरकार की व्यवस्था है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का प्रशासन बहरा और व्यवस्था गूंगी हो चुकी है। डोटासरा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विशेष योग्यजन बच्चों को अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि क्या दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग
डोटासरा ने कहा कि जयपुर के इस प्रतिष्ठित संस्थान के छात्रों का सड़क पर उतरना सरकार के लिए गंभीर चेतावनी है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
पढ़ें ये खबरें
- IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, इफ्फत आरा और राजेंद्र कटारा को मिली नई जिम्मेदारी…
- युवा संवाद कार्यक्रम: सीएम साय बोले- सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक है सेवा संकल्प यात्रा
- मां बगलामुखी के दरबार में भक्त ने तोड़ा दम, दर्शन के लिए आए महाराष्ट्र के श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत
- यूपी के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर: अक्टूबर के बिल में 5.24% की छूट, जानिए वजह
- राजधानी में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI का छापा, 50 बोरों से ज्यादा सितार जब्त, गुटखा किंग तक जुड़े रहे तार


