इदरीश मोहम्मद, पन्ना। अध्यात्म, सेवा और सनातन संस्कृति के अनूठे संगम के साथ आज पन्ना की पावन धरा गौसेवा के एक नए संकल्प से सराबोर हो उठी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह की ओर से आयोजित धार्मिक महोत्सव के बीच सुबह धर्मनगरी में एक ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला।
पूज्य रावतपुरा सरकार के पावन सानिध्य में शहर में एक विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। सर्किट हाउस से शुरू होकर गांधी चौक और पुरानी कचहरी होते हुए महेंद्र भवन तक पहुंची। इस रैली में हजारों युवाओं और श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। चारों तरफ गूंजते जयकारों और भगवा ध्वजों ने पूरे शहर को भक्तिमय कर दिया।
ये भी पढ़ें: उज्जैन, सीहोर और धार में पुरी की तर्ज पर निकली ऐतिहासिक रथयात्रा; उमड़ा आस्था का सैलाब, खिंचे रथ और बरसे फूल!
इस भव्य रैली के बाद पूज्य महाराज श्री और विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में ‘एक रोटी गाय के नाम’ महाअभियान का शंखनाद हुआ। धाम मोहल्ला में खुद रावतपुरा सरकार और विधायक सिंह ने घर-घर जाकर लोगों को गोवंश संरक्षण का महत्व समझाया और हर परिवार से अपनी रसोई की पहली रोटी गौमाता के लिए निकालने का विनम्र आग्रह किया।
इस दौरान विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह अभियान महज औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारे समाज में सेवा और संस्कारों को पुनर्जीवित करने का प्रयास है। अभियान के अंत में पूरे नगर ने गौसेवा का सामूहिक संकल्प लिया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

