सुदीप उपाध्याय, बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां जहरीले सांप के डसने से नानी और नातिन की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 8 साल की बच्ची कोटागहना गांव में अपनी नानी के यहां घुमने के लिए आई थी, शनिवार की रात जब दोनों सो रही थी, तभी एक जहरीले सांप ने दोनों को डस लिया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद दोनों को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सुबह होते-होते दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने रविवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया और जांच शुरु कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m