पानीपत: मशहूर WWE रेसलर द ग्रेट खली शनिवार शाम सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। पानीपत टोल प्लाजा के पास उनकी फॉर्च्यूनर कार एक इनोवा से टकरा गई। हादसे में खली को किसी तरह की चोट नहीं आई, हालांकि उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचा है।
जानकारी के मुताबिक, द ग्रेट खली पंजाब से सोनीपत की ओर जा रहे थे। टोल प्लाजा के पास आगे चल रही इनोवा कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके चलते खली की फॉर्च्यूनर चला रहे ड्राइवर को भी अचानक ब्रेक लगाना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में खली समेत किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं लगी।
खली की टीम के सदस्य अनिल शर्मा ने बताया कि हादसा मामूली था और किसी को चोट नहीं आई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को मौके पर छोड़ने के बाद खली के लिए दूसरी गाड़ी की व्यवस्था की गई, जिससे वह आगे सोनीपत के लिए रवाना हो गए।
WWE में खली की अलग पहचान
द ग्रेट खली का असली नाम दलीप सिंह राणा है और वह हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। WWE में भारतीय रेसलिंग का चेहरा बनने वाले खली ने दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई। अपने रेसलिंग करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े WWE सुपरस्टार्स के साथ मुकाबले किए और भारत में प्रोफेशनल रेसलिंग की लोकप्रियता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट

