अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश के सतना से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शादी से चंद दिनों पहले दूल्हे पर लगे दुष्कर्म के कलंक ने पूरे परिवार को शर्मसार कर दिया है। पीड़िता ने विवाह की रस्मों के बीच अचानक पहुंचकर मोहब्बत के नाम पर कई बार उसके जिस्म से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि पार्षद का बेटा है। गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पार्षद के बेटे पर रेप का आरोप
दरअसल, शहर के वार्ड क्रमांक 28 जवाहर नगर की पार्षद सुषमा सिंह लोधी के बेटे तरुण लोधी उर्फ मनी पर एक युवती ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। खास बात यह है कि शिकायत उस समय दर्ज कराई गई जब आरोपी की शादी महज 4 दिन बाद होने वाली है। पीड़िता का आरोप है कि तरुण की उससे कुछ समय पहले ही मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और जान-पहचान प्रेम संबंध में बदल गई।
शादी के नाम पर दुष्कर्म
आरोप है कि तरुण ने युवती को प्यार का भरोसा दिलाया और भविष्य में शादी करने का वादा किया। इसी के चलते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि वह इस रिश्ते को पूरी गंभीरता से ले रही थी। उसे विश्वास था कि यह संबंध जल्द ही शादी में बदल जाएगा।
शादी से किया इनकार तो थाणे पहुंची पीड़िता
लेकिन युवती को जैसे ही पता चला कि युवक की शादी कहीं और हो रही है तो उसने आरोपी से इस बारे में बात की और अपने रिश्ते और शादी के वादे की याद दिलाई। लेकिन आरोपी ने न सिर्फ शादी से इनकार कर दिया बल्कि उससे दूरी बनाने लगा। जानकारी के अनुसार गुरुवार को आरोपी का तिलकोत्सव कार्यक्रम होना था और 20 अप्रैल को शादी होनी थी। इसी बीच, खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही पीड़िता ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने की FIR
शिकायत में उसने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी तरुण सिंह लोधी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। चूंकि मामला नगर निगम की पार्षद के परिवार से जुड़ा है इसलिए यह मुद्दा तेजी से शहर में चर्चा का विषय बन गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

