प्रभाकर सिंह, कटनी। एसपी रेल जबलपुर सुंदर सिंह कनेश के निर्देशन में कटनी जीआरपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एडिशनल एसपी रेल भावना मरावी और डीएसपी रेल विजय गोठरिया के मार्गदर्शन में रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली है। 

READ MORE: मैहर में तेज आंधी-बारिश से जलभराव, रोते हुए महिला ने खोली नगर परिषद की पोल

पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके नाम शरद उर्फ गोलू झारिया, अमित सिंह खंगार, सौरभ कुशवाहा, राहुल ठाकुर और हर्ष खंगार हैं. ये सभी आरोपी शातिर किस्म के हैं आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में जेवरात बरामद किए हैं. इसमें 1 सोने का हार एक नग, 2 सोने का मंगल सूत्र तीन नग, 3 सोने का झुमका एक जोड़ा, 4 सोने का टॉप्स एक जोड़, 5 सोने की अंगूठी दो नग, सोने की एक नग बाली शामिल हैं.

READ MORE: सड़क पर शक्ति प्रदर्शनः पार्षद पति ने तलवार से काटा केक, विरोधी दल के पार्षद भी रहे मौजूद, वीडियो वायरल

बरामद जेवरात की कुल कीमत 10,30,848 रुपये है आरोपियों के खिलाफ थाना रेल पुलिस कटनी में अपराध क्रमांक 704/2026 धारा 304(2), 305(सी) बीएनएस और अपराध क्रमांक 679/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m