शब्बीर अहमद भोपाल। शासकीय रेल पुलिस को चुस्त-दुरुस्त और VIP कल्चर से दूर जमीनी स्तर पर एक्टिव रखने के लिए एक नया और अनूठा नवाचार शुरू किया है। अब GRP नए रंग-रूप और बेहतरीन फिटनेस में नजर आने वाली है। जीआरपी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजा बाबू सिंह की पहल पर पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से फिट बनाने के लिए एक विशेष अभियान का आगाज किया गया है।

ये भी पढ़ें: अब परीक्षा पास करने पर ही मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी! भाजपा कार्यकर्ताओं का होगा ऑनलाइन टेस्ट, डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम शुरू

हर शनिवार होगी मोटे और अनफिट पुलिसकर्मियों की दौड़

अक्सर पुलिस महकमे में बढ़ती तोंद और खराब होती जीवनशैली के कारण पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। इसी समस्या को दूर करने के लिए ADG राजा बाबू सिंह ने यह कड़ा और सुधारात्मक कदम उठाया है।

इस नई पहल के तहत अब हर शनिवार को अनफिट और अधिक वजन वाले पुलिसकर्मियों के लिए विशेष दौड़ और शारीरिक व्यायाम का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान की सबसे खास बात यह रही कि केवल मातहतों को निर्देश नहीं दिए गए, बल्कि जीआरपी के ADG राजा बाबू सिंह खुद पुलिसकर्मियों के साथ ट्रैक पर दौड़ लगाते नजर आए। कप्तान को अपने साथ दौड़ता देख पुलिसकर्मियों का हौसला भी बढ़ा।

ये भी पढ़ें: AIIMS की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल: अपर कलेक्टर की सास के इलाज में लापरवाही का आरोप, डायपर बदलने के मांगे पैसे

मध्य प्रदेश पुलिस का एक और बड़ा नवाचार

वेलनेस और हेल्थ को बढ़ावा देने के लिए इसे एक बड़ा और प्रभावी कदम माना जा रहा है। अधिकारियों को मानना है कि रेलवे स्टेशन और ट्रेन में यात्रियों की सुरक्ष का जिम्मा संभालने वाली जीआरपी का फिट होना जरूरी है, क्योंकिं उन्हें कई बार भाग-दौड़ कर अपराधियों को दबोचना पड़ता है। इस डिजिटल और फिजिकल फिटनेस प्रोग्राम से न केवल पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य सुधरेगा, बल्कि जनता के बीच पुलिस की छवि भी बेहतर होगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m