New GST Reform: केंद्र सरकार ने दूध उत्पादों पर लगने वाली जीएसटी दरों को संशोधित करते हुए 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी और जिन पर 5 फीसदी जीएसटी लग रही थी उन्हें शून्य कर दिया है. इस फैसले का सीधा असर सरस उत्पादों की कीमतों पर पड़ा है. राजस्थान में दूध और उससे बने उत्पादों के दाम घटा दिए गए हैं. जयपुर डेयरी और राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (RCDF) ने सरस ब्रांड के घी, पनीर, बटर, टेट्रा पैक दूध और फ्लेवर्ड मिल्क की कीमतें कम कर दी हैं. नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी.

नई दरों के अनुसार आज से एक लीटर सरस घी 37 रुपए, एक किलो पनीर 18 रुपए और 500 ग्राम बटर 18 रुपए तक सस्ता होगा. सरस घी और बटर की नई कीमतें पूरे राजस्थान में लागू होंगी जबकि पनीर, टेट्रा पैक दूध और आइसक्रीम की नई कीमतें केवल जयपुर और दौसा जिले में लागू होंगी.
जानें नई कीमत
- घी (सामान्य) 1 लीटर पहले 588 रुपए, अब 551 रुपए (सस्ता 37 रुपए)
- घी (गाय का) 1 लीटर पहले 608 रुपए, अब 570 रुपए (सस्ता 38 रुपए)
- पनीर 1 किलो पहले 380 रुपए, अब 362 रुपए (सस्ता 18 रुपए)
- बटर 500 ग्राम पहले 290 रुपए, अब 272 रुपए (सस्ता 18 रुपए)
- टेट्रा पैक दूध (1 लीटर शक्ति) पहले 74 रुपए, अब 71 रुपए (सस्ता 3.52 रुपए)
- टेट्रा पैक दूध (फिट एंड फाइन 1 लीटर) पहले 66 रुपए, अब 64 रुपए (सस्ता 2 रुपए)
- फ्लेवर्ड मिल्क (200 मिलीलीटर) पहले 40 रुपए, अब 37 रुपए (सस्ता 3 रुपए)
पढ़ें ये खबरें
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद
