कमल वर्मा, ग्वालियर। शहर में एक विधवा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां PTS तिघरा (पुलिस ट्रेनिंग स्कूल) टीआई ने महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया जिसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दो साल तक शारीरिक शोषण करता रहा

दरअसल झांसी रोड थाना क्षेत्र हरिशंकर पुरम में बुटीक चलाने वाली 38 वर्षीय महिला के पति का 9 साल पहले निधन हो गया था। 2 साल पहले महिला की फेसबुक पर टीआई रुपेश शर्मा निवासी श्रीराम कॉलोनी भितरवार से पहचान हुई। कुछ दिनों तक बातचीत के बाद दोनों में दोस्ती हो गई। टीआई रूपेश शर्मा ने खुद को कुंवारा बताया था। महिला भी उस पर विश्वास करने लगी और मोबाइल नंबर दे दिया। बातचीत के दौरान रूपेश उससे मिलने के लिए घर पहुंचा और दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो रूपेश ने शादी का आश्वासन दिया और दो साल तक शारीरिक शोषण करता रहा।

MP कांग्रेस के अंदर राज्यसभा सीट को लेकर उठापटकः दिग्विजय से मिले पीसीसी चीफ जीतू, बंद कमरे में हुई चर्चा

शादीशुदा और बच्चों का बाप निकला

इस बीच महिला का गर्भपात हो गया। महिला शादी की बात करती तो वह टरकाने लगता था इस पर महिला को संदेह हुआ।उसने पड़ताल शुरू की तो पता लगा कि जिसे वह कुंवारा समझ रही थी वह शादीशुदा और बच्चों का बाप है। महिला ने विरोध किया तो आरोपी टीआई ने महिला को धमका दिया। जिससे परेशान होकर टीआई के खिलाफ शिकायत की। झांसी रोड थाना पुलिस दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m