चेतन योगी, देवास। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। प्रदेश का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच चुका है। जिससे लोगों का हाल बेहाल है। इस बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है। जिसमें सभी को दंग कर दिया है। दरअसल, बारातियों ने गर्मी को देखते हुए ऐसा जुगाड़ निकाला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

तेज गर्मी का असर अब शादियों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। बढ़ते तापमान के बीच एक अनोखी बारात चर्चा का विषय बन गई, जहां बैंड-बाजे के साथ “चलित कूलर” भी नजर आए। बारात में शामिल लोगों ने गर्मी से राहत पाने के लिए देसी जुगाड़ अपनाया और कूलर को साथ लेकर चल पड़े।

ये भी पढ़ें: कुश्ती प्रतियोगिता में बवाल: पहलवानों के बीच जमकर चलीं कुर्सियां, जानें पूरा मामला

भीषण गर्मी में भी कम नहीं हुआ उत्साह

इस अनोखे नजारे ने सभी का ध्यान खींच लिया और लोग इसे कैमरे में कैद करने लगे। हालांकि भीषण गर्मी के बावजूद बारातियों का उत्साह कम नहीं हुआ और डीजे-बैंड की धुन पर जमकर नाचते नजर आए। यह नजारा अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

खजुराहो में पारा सबसे ज्यादा

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश समेत देशभर में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। एमपी में खजुराहो गर्म शहर का हॉट स्पॉट बना हुआ है। बीते मंगलवार को यहां पारा 44.8 डिग्री रहा दर्ज किया गया। वहीं कई शहरों का तापमान 43 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया। सीधी में 44.6 डिग्री, श्योपुर में पारा 44 डिग्री रहा। 43.8 डिग्री, भोपाल में 43.6 डिग्री, उमरिया में 43.5 डिग्री, खंडवा में 43.4 डिग्री, मुरैना में 43.3 डिग्री, मंडला में 43.2 डिग्री, दमोह-रतलाम में 43 डिग्री, जबलपुर में 42.7 डिग्री, इंदौर में 42.2 डिग्री, उज्जैन-ग्वालियर में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m