मोहित भावसार, शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर में अतिथि शिक्षक उग्र हो गए। नियमितीकरण समेत अपनी कई मांगों को लेकर उन्होंने विरोध जताने का अनोखा तरीका अपनाया। अतिथि शिक्षकों ने अपनी सांकेतिक अर्थी निकाली और वादाखिलाफी का आरोप लगाया। 

दरअसल, बड़ी संख्या में शिक्षक शाजापुर के टंकी चौराहे पर इकट्ठे हुए और उन्होंने खुद की अर्थी निकालते हुए जमकर नारेबाजी की। विरोध कर रहे अतिथि शिक्षकों का कहना है कि जब चुनाव आते हैं तो हमें झूठे आश्वासन दिए जाते है। लेकिन चुनाव जीतते ही वादा खिलाफी पर उतर जाते हैं। 

अतिथि शिक्षकों की मांग:

स्थाई शिक्षकों के साथ प्राथमिक/माध्यमिक पात्रता परीक्षा में शामिल किया जाए

मानदेय भुगतान प्रतिमा की 10 तारीख तक अनिवार्य रूप से किया जाए

एक हजार दिवस पूरे कर चुके अतिथि शिक्षकों को संविदा बनाया जाए। 

अतिथि शिक्षकों का यह विरोध प्रदर्शन शहर के विभिन्न चौराहा से होता हुआ शिक्षा विभाग कार्यालय पहुंचेगा जहां वह वादा खिलाफी वाले आदेशों की मुखाग्नि देंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m