गुजरात के कच्छ जिले में एक प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, कच्छ के मुगल इलाके में स्थित गैलेक्सी होटल के पीछे बनी इस प्लाईवुड कंपनी में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते उसने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग के अधिकारी प्रवीण दफदा ने बताया कि रात को 112 इमरजेंसी हेल्पलाइन पर आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके तुरंत बाद राहत दल को रवाना किया गया।
शुरुआत में तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए अतिरिक्त मदद बुलानी पड़ी। फैक्ट्री के अंदर बड़ी मात्रा में प्लाईवुड और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग लगातार फैलती चली गई। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है और कूलिंग तथा बचाव अभियान अभी भी युद्ध स्तर पर जारी है। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार के जानमाल के बड़े नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। प्रशासन स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

