भावनगर में जहरीली शराब कांड के बाद उठे सवालों के बीच गुजरात सरकार ने राज्य में शराबबंदी हटाने की किसी भी संभावना से साफ इनकार कर दिया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता एवं मंत्री जीतूभाई वाघाणी ने स्पष्ट किया कि गुजरात में शराबबंदी हर हाल में जारी रहेगी और इसे और अधिक सख्ती के साथ लागू किया जाएगा।
भावनगर में जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा करने के बाद वाघाणी ने कहा कि सरकार का शराब नीति में किसी बदलाव का कोई विचार नहीं है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच स्टेट मॉनिटरिंग कमेटी को सौंप दी गई है। पुलिस ने अब तक 21 नामांकित आरोपियों में से 13 को गिरफ्तार कर लिया है। वाघाणी ने विपक्ष से इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति न करने की अपील की।
दूसरी ओर, इस कांड के मुख्य आरोपी रईस को पुलिस ने अदालत में पेश कर 9 दिन के रिमांड पर लिया है। फोरेंसिक रिपोर्ट और डॉक्टरों के मुताबिक, मौतों की वजह जहरीली शराब में अत्यधिक मात्रा में मिथेनॉल का होना है। डॉक्टरों का कहना है कि जहां केवल 10 एमएल मिथेनॉल इंसान की जान ले सकता है, वहीं एक मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 200 एमएल तक मिथेनॉल पाया गया। घटना के बाद पूरे राज्य में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।
इस मुद्दे पर राजनीति भी गर्मा गई है। कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी और पाटण जिला कांग्रेस ने सरकार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया है। विपक्ष का दावा है कि मौतों का आंकड़ा 11 तक पहुंच चुका है। केवल निचले स्तर के पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई को नाकाफी बताते हुए कांग्रेस ने गृह विभाग संभाल रहे हर्ष संघवी के इस्तीफे की मांग की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

