RR vs GT IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 52वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने हैं। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में RR के कार्यवाहक कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद GT ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए हैं। अब RR को मुकाबला जीतने के लिए 230 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।
GT के लिए बल्लेबाजी में कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 84 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा साई सुदर्शन ने भी 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम के कुल स्कोर में अहम योगदान दिया। इन दोनों के अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 36 और जोस बटलर ने 13 रन बनाए।
RR के लिए गेंदबाजी में 2 विकेट के साथ बृजेश शर्मा सबसे सफल रहे। उनके अलावा यश पुंजा और रविंद्र जडेजा को 1-1 सफलता मिली।
RR और GT की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स (RR)
शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी, एडम मिल्ने, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई
गुजरात टाइटंस (GT)
यशस्वी जयसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र
कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार Star Sports नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

