अहमदाबाद। भारत सरकार के ‘नई और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय’ द्वारा 2 से 5 नवंबर तक नई दिल्ली में ‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय आयोजन से पहले गुरुवार को अहमदाबाद में एक भव्य रोड शो किया गया, जिसमें गुजरात की स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा (रिन्यूएबल एनर्जी) निर्माण क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि गुजरात वर्तमान में 52 गीगावाट (GW) स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के साथ देश में पवन ऊर्जा उत्पादन में प्रथम स्थान और सौर ऊर्जा में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। देश की कुल रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता में राज्य का अकेले 17.82% योगदान है।

2030 तक 105 गीगावाट का महत्वाकांक्षी लक्ष्य

रोड शो के दौरान केंद्रीय ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री श्रीपद येसो नाइक ने कहा कि गुजरात ने वर्ष 2030 तक 105 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने का विशाल लक्ष्य तय किया है। उन्होंने बताया कि राज्य के रेगिस्तानी क्षेत्रों में बड़े सोलर पार्कों के निर्माण और पवन ऊर्जा के साथ-साथ अब गुजरात ग्रीन हाइड्रोजन, एनर्जी स्टोरेज और ऑफशोर विंड जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पर्यावरण और ग्लोबल वार्मिंग पर जोर

गुजरात के ऊर्जा एवं पेट्रोकेमिकल्स मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा की यह यात्रा आने वाली पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ते तापमान से निपटने की प्रतिबद्धता से जुड़ी है। गुजरात आज देश के क्लीन एनर्जी सेक्टर के सबसे बड़े हब के रूप में उभर रहा है।

यह रोड शो नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडिया (NSEFI) और गुजरात फेडरेशन ऑफ सोलर इंडस्ट्रीज (GFSI) के सहयोग से आयोजित हुआ। नवंबर में होने वाला यह मुख्य समिट इंटरनेशनल सोलर अलायंस (ISA) असेंबली के 9वें सेशन और ग्रीन हाइड्रोजन पर 4थी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ आयोजित होगा, जिसमें वैश्विक स्तर के नीति निर्माता, उद्योगपति और निवेशक शामिल होंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें