एस आर रघुवंशी, गुना। गुना जिले के बमोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुरा के पास शराबी बदमाशों ने दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। ऑटो और बाइक से जा रहे गोविंद लोधा व रवि लोधा का रास्ते में बदमाशों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें: बालाघाट में फिर 5 साल के मासूम की मौत: मलेरिया पीड़ित बैगा बच्चे के बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार का आरोप

इलाज के दौरान एक की मौत, दूसरा गंभीर

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने गोविंद लोधा को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल रवि लोधा का इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें: कंगना के बयान पर आशुतोष राणा का तंज: बिना नाम लिए बोले- “टीका और टिप्पणी अद्भुत चीजें, प्रस्तुति हम पर निर्भर करती है”

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

सूचना मिलते ही बमोरी थाना पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m