दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर के पास स्थित एक रिहायशी इलाके में मंगलवार देर रात सामूहिक गोलीबारी की वारदात हुई है. हाउस पार्टी के दौरान 3 हमलावरों ने गोलीबारी कर 11 लोगों की हत्या कर दी. मृतकों में गर्भवती होने की आशंका वाली महिला भी शामिल है. पुलिस ने एक बयान में कहा कि मृतकों में एक महिला भी शामिल है, जो शायद गर्भवती थी. उन्होने बताया कि गोलीबारी में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं.

दक्षिण अफ्रीका के क्वामाखुथा शहर में मंगलवार रात घर में आयोजित पार्टी के दौरान तीन हमलावरों ने गोलीबारी कर दी. इस हमले में 11 लोगों की मौत हुई और तीन घायल हैं.

दक्षिण अफ्रीका के क्वामाखुथा टाउनशिप में एक हाउस पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई. बंदूकधारियों ने एक मकान में अचानक घुसकर वहां मौजूद लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं. पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात क्वामाखुथा इलाके में एक घर पर लोग पार्टी के लिए इकट्ठा हुए थे. इसी दौरान तीन हथियारबंद लोग वहां पहुंचे और घर के अंदर गोली चलाना शुरू कर दिया.

यह वारदात डरबन के करीब स्थित क्वामखूता टाउनशिप की है. घटना के समय घर के अंदर कुल 14 लोग मौजूद थे. गोलीबारी इतनी भीषण थी कि 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बाद में एक घायल व्यक्ति की भी मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 11 हो गई.

दक्षिण अफ्रीकी पुलिस ने कहा है कि गोलीबारी के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है. पुलिस का कहना है कि कुछ पीड़ित पहले से आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी जांच में पुलिस के रडार पर थे. पुलिस ने यह भी कहा कि दो विरोधी गुटों के बीच पुरानी दुश्मनी इस हमले की एक संभावित वजह हो सकती है, पर यह कहना अभी जल्दबाजी होगी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m