Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (23 सितंबर 2026) की खबरों में पेपर लीक के बाद NTA में बदलाव, CISF से AI मॉनिटरिंग तक बढ़ी सुरक्षा; चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर ‘सुप्रीम कोर्ट दो फाड़’; डोनाल्ड ट्रंप ने गल्फ देशों को दी चेतावनी; इस रविवार खुले रहेंगे देश के सभी बैंक प्रमुख रहा।

1. पेपर लीक के बाद NTA में बदलाव, CISF से AI मॉनिटरिंग तक बढ़ी सुरक्षा
नीट पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवालों के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA अब अपने पूरे सिस्टम को नए सिरे से तैयार कर रही है. अब NTA अपने ढांचे से लेकर कर्मचारियों की नियुक्तियों, परीक्षा संचालन और सुरक्षा व्यवस्था तक कई बदलाव कर रहा है. दिल्ली के मिंटो रोड स्थित नए सरकारी परिसर में गोपनीय कामकाज को शिफ्ट किया गया है, जहां 39 सीआईएसएफ जवान सुरक्षा संभाल रहे हैं.

2. चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट दो फाड़
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और 2 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में भारत के मुख्य न्यायाधीश (chief justice of india) को शामिल करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 23 सितंबर को सुनवाई हुई। चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर ‘सुप्रीम कोर्ट दो फाड़’ नजर आया। 2 जजों की अलग राय के बाद शीर्ष न्यायालय ने अब फैसला बड़ी बेंच को सौंप दिया है।

3. डोनाल्ड ट्रंप ने गल्फ देशों को दी चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क में मिडिल ईस्ट के नेताओं के साथ बैठक के दौरान गल्फ देशों को ही चेतावनी दे डाली। गल्फ बैठक में डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्किये (Turkiye) के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन (Recep Tayyip Erdogan) को अपना दोस्त बताते हुए उनकी खुलकर तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने वहां मौजूद नेताओं से कहा कि मेरे फ्रेंड एर्दोगन से पंगा मत लेना। ट्रंप ने एर्दोआन को अपना दोस्त बताया और उन्हें “टफ कुकी” यानी बेहद सख्त शख्स बताया।

4. इस रविवार खुले रहेंगे देश के सभी बैंक
बैंक यूनियनों की ओर से तीन दिन की बैंक हड़ताल के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. 28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल से पहले बड़ी राहत देते हुए 27 सितंबर 2026 रविवार को देश के सभी सार्वजनिक बैंक और करेंसी चेस्ट खुले रहेंगे. सरकार के इस फैसले को रिजर्व बैंक (RBI) ने भी मंजूरी दे दी है. रविवार को बैंकों की सभी शाखाएं, दफ्तर और एटीएम पूरी तरह काम करेंगे ताकि लोग अपने जरूरी काम निपटा सकें.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः
बीजेपी ने प्रदेश प्रभारियों का ऐलान कियाः भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा ने देशभर के सभी राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों के लिए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन (Nitin Nabin) ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियों का एलान किया है। विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है। बैजयंत जय पांडा को महाराष्ट्र की कमान दी गई है। (पूरी खबर पढ़े)
EC पर खुलासे को लेकर पक्ष-विपक्ष में संग्रामः चुनाव आयोग पर ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद से देश की राजनीति में कोहराम मचा हुआ है। पूरा विपक्ष इसे लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) और मोदी सरकार पर हमलावर है। विपक्ष ज्ञानेश कुमार को हटाने और गिरफ्तार करने की मांग कर रहा है। भारत निर्वाचन आयोग पर लग रहे आरोपों के बीच भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार का बचाव किया है। चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार के बचाव में उतरी BJP ने कहा कि जनादेश खो चुका विपक्ष ड्रामेबाजी कर रहा है। कांग्रेस ने ही हमेशा संवैधानिक संस्था पर हमला किया है। (पूरी खबर पढ़े)
सिंधु जल संधि पर PAK ने UN मंच पर किया ड्रामाः संयुक्त राष्ट्र (UN) के मंच पर पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार ने भारत पर कश्मीर की पहचान, राजनीति और सांस्कृतिक ढांचे को बदलने का आरोप लगाया है. डार ने दावा किया कि भारत जम्मू-कश्मीर की मुस्लिम सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को खत्म करने या कमजोर करने की कोशिश कर रहा है. विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक ने ये सब बातें न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान आयोजित OIC की बैठक में की. (पूरी खबर पढ़े)
चुनाव आयोग पर खुलासे को लेकर राहुल गांधी बोले- आप बचेंगे नहीं, इंसाफ जरूर होगाः वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग में मतभेद पर इंडियन एक्सप्रेस की खुलासे के बाद बवाल मच गया है। पूरा विपक्ष इसे लेकर मोदी सरकार और सीईसी ज्ञानेश कुमार पर निशाना साध रही है। इस खुलासे पर अब राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) और मोदी सरकार (Modi government) पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो जारी कर रहा कि आप बचेंगे नहीं, इंसाफ जरूर होगा। वोट चोरी राजद्रोह है। (पूरी खबर पढ़े)
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


