संयुक्त राष्ट्र (UN) के मंच पर पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार ने भारत पर कश्मीर की पहचान, राजनीति और सांस्कृतिक ढांचे को बदलने का आरोप लगाया है. डार ने दावा किया कि भारत जम्मू-कश्मीर की मुस्लिम सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को खत्म करने या कमजोर करने की कोशिश कर रहा है. विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक ने ये सब बातें न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान आयोजित OIC की बैठक में की.
मोहम्मद इशाक डार ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान आयोजित ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन कांटेक्ट ग्रुप की बैठक में भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री मोहम्मद इशाक डार ने न्यूयॉर्क में UN जनरल असेंबली के 81वें सत्र के दौरान, जम्मू-कश्मीर पर OIC कॉन्टैक्ट ग्रुप की मंत्री-स्तरीय बैठक में भारत पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि भारत सरकार 5 अगस्त 2019 को आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर की जनसांख्यिकी और आबादी के संतुलन को बदलने का प्रयास कर रही है.
पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि 5 अगस्त 2019 के बाद भारत के लिए गए फैसलों का मकसद कश्मीर की पहचान, राजनीति और सांस्कृतिक ढांचे को बदलना है. उन्होंने कहा कि भारतीय अधिकारी कड़े कानूनों का सहारा लेकर कश्मीरी नेताओं और युवाओं को निशाना बना रहे हैं.
ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन समूह प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय विवादों से संबंधित हैं. पाकिस्तान ने कहा कि ओआईसी लगातार कश्मीर के लोगों के अधिकारों और उनकी मांगों का समर्थन करता आ रहा है.
मोहम्मद इशाक डार ने भारत द्वारा सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को स्थगित या निलंबित किए जाने के प्रयासों पर गीदड़भभकी देते हुए कहा कि भारत इसे एकतरफा नहीं रोक सकता. पाकिस्तान ने कहा कि सिंधु जल संधि एक अंतरराष्ट्रीय समझौता है जिसे कोई भी देश एकतरफा तरीके से निलंबित या रद्द नहीं कर सकता.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



