IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वोकाडे की आत्महत्या मामले में संस्थान ने एक बड़ा फैसला लेते हुए मामले की निष्पक्ष जांच के लिए 10 सदस्यों की एक समिति बनाई है और इसे एक हफ्ते के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. साथ ही IIT बॉम्बे ने छात्र साहिल वाकोडे के सुसाइड केस में आरोपी प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को छुट्टी पर भेजा है. वहीं, साहिल वोकाडे की आत्महत्या मामले में उनके माता-पिता ने सवाल किया है कि अभी तक उन लोगों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया, जो इस मामले के आरोपी हैं.
साहिल के पिता रवींद्र और माता सोनाली वोकाडे मंगलवार को मुंबई क्राइम ब्रांच गए और नामजद फैकल्टी सदस्यों प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला और शिरीष केदारे की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की.
IIT बॉम्बे कैंपस सुसाइड केस में विवाद थम नहीं रहा है. एक दिन पहले साहिल के पिता ने दोनों प्रोफेसरों के इस्तीफे की मांग उठाई थी. उनके इस बयान के बाद यह मामला और गंभीर होते दिख रहा है. इसके बाद संस्थान की ओर से पूरे मामले की आंतरिक जांच के लिए 10 सदस्यों का एक पैनल भी गठित किया गया है. यह पैनल मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगा और एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा.
हालांकि, जांच प्रक्रिया पूरी होने तक प्रोफेसर सूर्यनारायण डुल्ला को छुट्टी पर भेज दिया गया है, ताकि निष्पक्षता बनी रहे. वहीं दूसरी तरफ साहिल के पिता रविंद्र वाकोडे ने FIR में नामजद आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने कहा कि परिवार को किसी कमेटी से ज्यादा निष्पक्ष जांच और बेटे के लिए न्याय चाहिए। परिवार ने कहा कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी करेंगे.
साहिल वाकोडे आईआईटी बॉम्बे में 18 सितंबर की शाम हॉस्टल कमरे में फंदे से लटका मिला था. मामले की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है. वहीं, IIT बॉम्बे संस्थान ने 19 सितंबर को कहा था कि मिड-सेमेस्टर एग्जाम के दौरान साहिल मोबाइल से नकल करते पकड़ा गया था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



