चाइनीज हैकर को लेकर एक साइबर अटैक का बहुत बड़ा मामला सामने आया है. चीनी हैकर्स ने दुनिया की 100 से ज्यादा दिग्गज कंपनियों में घुसपैठ की है और उनके डाटा का इस्तेमाल ड्रैगन रणनीति बनाने के लिए कर रहा है. इन हमलों में 6 लाख से अधिक क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स को चोरी किया है. ध्यान देने वाली बात यह है कि अटैकर्स ने सिर्फ 8 हजार अमेरिकी डॉलर की रकम का इस्तेमाल करके पूरा सिस्टम तैयार किया है. 

एक्सपर्ट ने बताया है कि AI साइबर अटैक में इंसान बतौर एक डायरेक्टर काम करता है. वहीं, बाकी पूरा काम ऑटोनोमस होता है.

चाइनीज हैकर ने AI का इस्तेमाल करके वह भी बड़े ही सस्ते टूल्स के माध्यम से एक बड़े साइबर अटैक को अंजाम दिया है. इस महीने के शुरुआत में सिर्फ 5 दिन के अंदर 6 लाख से अधिक क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स को चोरी किया है. हाल ही के दिनों में AI एजेंट्स द्वारा हैकिंग के कई केस सामने आ चुके हैं.

डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया के लिए यूएसए अटॉर्नी मिचेल आर सेरविन ने कहा इन अपराधियों का चीन के साथ लिंक है और इन्हें दुनियाभर में हैकिंग और चोरियां करने के लिए इन्हें चीन से फ्री लाइसेंस मिला हुआ है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, चाइनीज हैकर ने चीनी AI मॉडल DeepSeek और Kimi का इस्तेमाल किया है. चाइनीज हैकर ने Claude वर्जन का इस्तेमाल करके इस अटैक को अटोमेटिक बनाया है, जिसकी कीमत 8 हजार अमेरिकी डॉलर है.

वहीं, अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने बुधवार को आरोप लगाया कि चीन इस साइबर अटैक के जरिए अपनी अर्थव्यवस्था को फायदा पहुंचाने और ग्लोबल सुपरपावर बनने की कोशिश कर रहा है. हैकर्स चीन से मिले हुए हैं और उसकी सहायता कर रहे हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m