गुरदासपुर: गुरदासपुर के बांगोवानी गांव के पास बुधवार दोपहर हुए एक सड़क हादसा है , जिसमें अनबैलेंस ट्रैक्टर-ट्रॉली एक खेत में गिरी. ट्राली में मिट्टी भरी हुई थी जिसके कारण ड्राइवर सम्भल नहीं पाया और गाड़ी पलट गई. अफसोस कि बात यह है कि इस हादसे में चालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान कुंजर गांव के रहने गुरविंदर सिंह के तौर पर हुई है, जिसकी उमर मात्र 22 साल थी.
जानकारी के मुताबिक गुरविंदर सिंह एक प्राइवेट कंपनी में ट्रैक्टर चालक का काम करता था. कंपनी द्वारा रजवाहे पर मिट्टी डालने का ठेका लिया गया था. बुधवार को वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी भरकर बांगोवानी की तरफ जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में अचानक ट्रॉली का एक्सल टूट गया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू हो गई. ड्राइवर कोशिश किया पर सम्भल नहीं पाया, जिसके बाद ट्रैक्टर सड़क किनारे खेतों में पलट गया.
हादसे के दौरान गुरविंदर सिंह ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन मिट्टी से भरी ट्रॉली उसके ऊपर गिर गई. मिट्टी में दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. हादसे से मृतक के परिवार और गांव में शोक की लहर है.
- लखनऊ में सिर पर मटका रखकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में
- आयुष्मान योजना भुगतान विवाद: MP के निजी अस्पतालों ने स्थगित किया प्रदर्शन, 1000 एंबुलेंस के साथ दिल्ली कूच रद्द
- 9वीं के छात्र से मारपीट, सिर-घुटने में आई चोट, प्राचार्य के खिलाफ FIR दर्ज, घटना का CCTV फुटेज आया सामने
- भागलपुर के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने नाना पाटेकर को दी ऐसी अनोखी श्रद्धांजलि, जिसे देख दंग रह गए लोग!
- गुरदासपुर में दर्दनाक हादसा: मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 22 वर्षीय चालक की मौत

