गुरदासपुर. गुरदासपुर के नंगल कोटली मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति को कथित गैंगस्टरों की ओर से फिरौती की धमकियां मिली है. इस धमकी के बाद वह दहशत में आ गया. बात यही खत्म नहीं हुई इस धमकी के बाद उसके घर पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां भी बरसाई. रिहायशी इलाके में हुई इस घटना के बाद आसपास के लोगों में भारी डर का माहौल है. आसपास के लोग भी इस घटना के बाद डर गए हैं.
जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति को कथित तौर पर गैंगस्टरों की ओर से फिरौती की मांग को लेकर धमकियां दी जा रही थीं. इस दौरान धमकी भरी एक ऑडियो भी सामने आई है, जिसमे धमकी देने वाला ने कहा था कि तेरे मुंडे नूं दवांगे मार” इसके बाद घर पर गोलियां चलाए जाने की घटना ने इलाके के लोगों की चिंता बढ़ा दी है. लोगों का कहना है कि रिहायशी क्षेत्र में इस तरह गोलियां चलने से किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता था.
पुलिस पहुंचीं मौके पर
घटना के बाद पीड़ित परिवार और मोहल्ला निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों को जल्द काबू करने की मांग की है. राहत की बात यह रही कि जब गोली चली उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था जिससे किसी को चोट नहीं लगी. अब पुलिस पूछताछ कर रही है अब तक यह पता नहीं चला है कि आखिर किसने यह धमकी दी है.
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’

