गुरदासपुर। गुरदासपुर के हरदोछन्नी रोड बाइपास पर जलवा हवेली के पास शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. खबर है कि तेज रफ्तार दो गाड़ियों की भीषण टक्कर हो गई. हादसे के बाद एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई. दोनों गाड़ी की टक्कर इतनी भयानक थी स्कार्पियो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गाड़ी में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों गाड़ी इतनी तेज रफ्तार से जा रही थी कि सम्भल नहीं पाई. हरदोछन्नी रोड बाइपास चौक का मोड़ था. इसी दौरान ही दोनों वाहनों की आपस में टक्कर हो गई. टक्कर के बाद स्कार्पियो चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा भिड़ी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.
मृतक की पहचान सतवंत सिंह उर्फ बाऊ, निवासी नवीं कठियाली के रूप में हुई है. उसकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई गई है. उसके दो बच्चे थे. हादसे में दूसरी गाड़ी में सवार सुखविंदर सिंह निवासी गांव बथवाला बेरियां और गुरप्रीत सिंह निवासी गांव परसों के पिंड घायल हुए हैं. दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
- नौकरी की तलाश में रूस गया छत्तीसगढ़ का युवक लापता, युद्ध में शामिल होने के लिए दबाव बनाने का आरोप, बहन ने लगाई मदद की गुहार
- मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण को लेकर बैठक, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावों पर जताई सहमति
- सरकारी यूरिया के पीले कट्टे खोलकर सफेद बोरियों में भर रहे थे, गोदाम पर छापा
- सलकनपुर आश्रम में इस बार क्यों बदला माहौल? शरद पूर्णिमा उत्सव में न मंच पर उत्तम स्वामी और न आमंत्रण पत्र में नेताओं के नाम, चर्चाओं का बाजार गर्म
- AIT चौक से गुजरने वाले ध्यान दें, रात 10 बजे से बदलेगा रास्ता

