संगरूर: शिरोमणि अकाली दल को पंजाब में झटका लगा है. पार्टी की संसदीय मामलों की समिति के सदस्य और वरिष्ठ नेता गुरदीप सिंह मकरोड़ ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान किया है. वह पार्टी और बादल से भावनात्मक रुप से नाराज बताए जा रहे हैं. वहीं इस बीच जानकारी मिली है कि मकरोड़ की नाराजगी की वजह सुखबीर सिंह बादल का उनके घर चाय पीने के लिए न पहुंचना बताया जा रहा है. उन्होंने बादल के स्वागत में कई तैयारियां की थी लेकिन एन समय में बादल उनके घर नहीं गए. आपको बता दें के मकरोड़ ने बादल की उस वक्त जान बचाई थी जब उन पर स्वर्ण मंदिर में जानलेवा हमला हुआ था.
जानकारी मिली है कि मकरोड़ ने बादल के स्वागत के लिए घर में सफेदी करवाने से लेकर चाय, स्नैक्स और मिठाइयों तक का इंतजाम किया था, लेकिन ऐन मौके पर कार्यक्रम रद्द होने से वह बेहद आहत हो गए.गुरदीप सिंह मकरोड़ लंबे समय से अकाली दल से जुड़े हुए हैं और उन्हें पार्टी के पुराने व वफादार नेताओं में गिना जाता है. वह संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र के गांव मकरोड़ साहिब के रहने वाले हैं. यह मामला उस समय सामने आया, जब अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ‘पंजाब बचाओ रैली’ के सिलसिले में लहरागागा पहुंचे थे.
किया था वादा
मकरोड़ के मुताबिक, सुखबीर सिंह बादल ने उनसे कई बार वादा किया था कि वह उनके घर चाय पीने आएंगे. इसी उम्मीद में उन्होंने घर पर खास तैयारियां की थीं. घर में सफेदी करवाई गई और चाय, स्नैक्स व मिठाइयों का इंतजाम किया गया. बादल को गुरुवार सुबह उनके घर पहुंचना था, लेकिन मकरोड़ को बुधवार देर रात पता चला कि वह नहीं आएंगे.
मकरोड़ ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी सारी तैयारी धरी रह गई. उनके अनुसार, बादल और उनकी टीम के स्वागत के लिए खरीदी गई मिठाइयों और स्नैक्स के लिए जुटाए गए सामान का भी कोई फायदा नहीं हुआ. उन्होंने इस घटनाक्रम को अपने लिए बड़ा अपमान बताया.
- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, छत्तीसगढ़ का दौरा हुआ रद्द, मुख्यमंत्री साय ने व्यक्त की संवेदनाएं…
- बिहार में 37 इंस्पेक्टरों को मिला डीएसपी रैंक का कार्यकारी प्रभार, देखें पूरी लिस्ट!
- Bilaspur News Update : बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस आज रद्द… रिहाई के दौरान रील बनाना पड़ा महंगा… रिश्वत मामले में पटवारी निलंबित
- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान को मातृशोकः काशी बाई ने भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, आज सीहोर के जैत गांव में होगा अंतिम संस्कार
- नीरज कुमार के बयान पर संजय झा की सफाई, जेडीयू में आंतरिक कलह पर विराम लगाने की कोशिश, जानें क्या है मामला

