Gurmehar Kaur: नीट पेपर लीक (NEET paper leak) से जुड़े प्रदर्शनों में शामिल युवाओं को पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। अब ऐसे Gen-Z प्रदर्शकारियों का कानूनी जंग लड़ने का ऐलान गुरमेहर कौर ने किया है। दरअसल प्रदर्शन में शामिल युवाओं के लिए कांग्रेस ने कानूनी सहायता हेल्पलाइन शुरू की है। कांग्रेस ने इसका नेतृत्व एक्टिविस्ट गुरमेहर कौर को दिया है।
कांग्रेस ने 27 जुलाई को प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि हम छात्रों पर हुए सभी हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। बातचीत के दौरान मोदी सरकार ने वादा किया था कि किसी भी छात्र को हिरासत में नहीं लिया जाएगा। उनके खिलाफ कोई पुलिस कार्रवाई नहीं होगी। रमेहर कौर ने कहा कि आज, पश्चिम बंगाल और बिहार में छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR की एक लंबी सूची है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ NSUI के अध्यक्ष विनोद जाखड़ और बिहार की रहने वाली यूथ कांग्रेस की पदाधिकारी रिचा सिंह भी मौजूद थीं। बाद में शाम को बिहार की बीजेपी सरकार ने घोषणा की कि वह ऐसे सभी मामले वापस ले रही है और गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा कर रही है।
कांग्रेस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पुलिस की कार्रवाई के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। इसे मुद्दे को कांग्रेस ने संसद में भी उठाने की कोशिश की थी। कांग्रेस ने ‘छात्रों की गूंज’ (CKG) लीगल SOS हेल्पलाइन 98118-67474 नंबर के जरिए अपना समर्थन देने की घोषणा की।
कौन हैं गुरमेहर कौर
कांग्रेस ने इस घोषणा के लिए 29 साल की गुरमेहर कौर को चुना है। पार्टी की सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें प्रमुखता से टैग किया गया।ल पेपर लीक के खिलाफ हुए विरोध-प्रदर्शनों को Gen-Z के गुस्से से बढ़ावा मिला और इनमें शहरी वर्ग और युवा महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। गुरमेहर भी इसी वर्ग से आती हैं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


