सूशीला देवी, गुरुग्राम। वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-17, गुरुग्राम की टीम ने एक 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 7 बाइक और 1 स्कूटी बरामद की है। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चोरी के 8 मामले सुलझने का दावा किया गया है।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-37C से बाइक चोरी होने की शिकायत पर थाना सेक्टर-10 में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 17 अगस्त को रामा गार्डन, सेक्टर-37 के पास से आयन निवासी बसई एनक्लेव, गुरुग्राम को गिरफ्तार किया।
आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में उसने गुरुग्राम में वाहन चोरी की 7 अन्य वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की 7 बाइक और 1 स्कूटी बरामद कर ली।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। रिमांड समाप्त होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।
- हिसार के खारा बरवाला हत्याकांड में छठा आरोपी गिरफ्तार…
- DTC बस हड़ताल का Delhi Metro को मिला फायदा, यात्रियों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड
- पंजाब में तेज हुई सियासी हलचल, दिल्ली CM रेखा गुप्ता आज फतेहगढ़ साहिब से शुरू करेंगी नशा मुक्त पंजाब यात्रा का दूसरा चरण
- जीएसटी फर्जीवाड़ा: अगस्त्य इंटरप्राइजेस ने बोगस कंपनियों से 141 करोड़ की खरीदी की, मृत व्यापारी से भी कारोबार कर लिया 23 करोड़ टैक्स रिटर्न…
- हाईवे पर गोलियों की गूंज! जमीन कब्जेदारी के खूनी संघर्ष में 5 गिरफ्तार



