सुशीला देवी, गुरुग्राम। अपराध शाखा फरुखनगर की टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो विदेशी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने अन्य साथियों के संपर्क में थे और अवैध वसूली व रंगदारी के लिए रैकी कर रहे थे। आरोपियों की योजना दिल्ली में वारदात को अंजाम देकर भय का माहौल पैदा करने की थी।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभय उर्फ मौलड (20) निवासी खेड़ा झांझरोला गुरुग्राम, जतिन उर्फ जोनी (29) निवासी पटेल नगर सोनीपत, हाल निवासी सिद्धार्थ कॉलोनी सोनीपत और सागर निवासी खेड़ा झांझरोला के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने अभय को गांव गढ़ी फ्लाईओवर, न्यू पटौदी गुरुग्राम रोड के पास से, जतिन को फरुखनगर तथा सागर को केएमपी फरुखनगर से काबू किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो विदेशी पिस्टल (PX, चाइना मेड) और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए। इस संबंध में थाना सेक्टर-10 गुरुग्राम में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी सागर ने बचने के लिए फ्लाईओवर से छलांग लगा दी, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार डिस्चार्ज होने के बाद उसे नियमानुसार गिरफ्तार किया जाएगा।

पूछताछ में सामने आया कि अभय को हथियार जतिन ने उपलब्ध कराए थे, जबकि जतिन को ये हथियार उसके अन्य साथियों से मिले थे। पुलिस अब हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के कहने पर रंगदारी के लिए रैकी कर रहे थे। जतिन के खिलाफ दिल्ली में एक्साइज एक्ट का एक पुराना मामला भी दर्ज बताया गया है।
- केंद्र सरकार ने नशीली दवाओं के खिलाफ किया करारा प्रहार, अमित शाह ने कहा यह ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के जरिए हुआ
- हरियाणा के बेरोजगारों को बड़ा झटका: दिल्ली के स्कूलों में JBT-PGT भर्ती के नाम पर लाखों का चूना
- कार-बाइक में जोरदार भिड़ंत : महिला की मौत, युवक और दो बच्चे घायल
- बाइक की चाबी को लेकर हुए विवाद में रेस्टोरेंट कर्मी की चाकू घोंपकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
- प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी, स्वागत में पोस्टर-बैनर की बजाए लगे भाजपा के झंडे

