पालम विहार थाना क्षेत्र के सेक्टर-22A से चोरी हुई थी बाइक, अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने की कार्रवाई

सुशीला देवी गुरुग्राम। गुरुग्राम में बाइक चोरी के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-65 की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपी की पहचान संदीप कुमार निवासी गांव रहमपुर, जिला छपरा (बिहार), हाल निवासी गांव बेगमपुर खटोला, गुरुग्राम के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने थाना पालम विहार में शिकायत देकर बताया था कि 7 अगस्त से 18 अगस्त 2026 के बीच सेक्टर-22A, गुरुग्राम से उसकी बाइक किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मामले की जांच करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने 22 अक्टूबर 2026 को बेगमपुर खटोला से संदीप कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने यह बाइक किसी अन्य व्यक्ति से खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली।

फिलहाल पुलिस मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई कर रही है। साथ ही बाइक चोरी के इस मामले की जांच जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m