सुशीला देवी, गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-10 ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 62.06 ग्राम मेथामफेटामाइन (मेथ) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सतेंद्र उर्फ सत्तू (34), निवासी गांव खांडसा, गुरुग्राम के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई को अपराध शाखा सेक्टर-10 की टीम ने सेक्टर-10 बस डिपो के पास गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर आरोपी को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 62.06 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद हुई। इसके बाद थाना सेक्टर-10ए में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह मादक पदार्थ दिल्ली से 62 हजार रुपये में खरीदकर गुरुग्राम लाया था। उसका इरादा इसे छोटी-छोटी पुड़ियों में बांटकर अधिक मुनाफे पर बेचने का था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किस सप्लायर से मादक पदार्थ लाता था और उसके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई जारी है।
- जीवन सूक्त : संसार की असारता समझने के लिए भी, आवश्यक है एक संसार – संदीप अखिल
- Bihar Morning News: भाजपा का सहयोग कार्यक्रम, जदयू कार्यलय में जनसुनवाई, जन सुराज की PC
- एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 23 IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए; इन पर गिरी गाज!
- Navratri Day 4 : नवरात्रि का चौथा दिन आज, मां कूष्मांडा की पूजा से मिलती है सुख-समृद्धि और खुशहाली, जानें पूजा विधि और महत्व
- 14 October 2026 Rashifal : आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

