गुरुग्राम। सेक्टर-38 स्थित एक पीजी में राज्य महिला आयोग और पुलिस की टीम ने शनिवार रात छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से विदेशी युवतियों समेत 8 महिलाओं और 13 पुरुषों को हिरासत में लिया गया। यह नेटवर्क आरोपी साहिल अपनी पत्नी के साथ मिलकर चला रहा था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान कमरे से शराब की बोतलें, कंडोम से भरी पेटी और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं।
नाबालिग पीड़िता की सूचना पर हुई कार्रवाई
इस रैकेट का खुलासा स्पा सेंटर से रेस्क्यू कराई गई एक नाबालिग लड़की के बयान के आधार पर हुआ। पीड़िता ने बताया कि आरोपी साहिल ने उसे झाड़सा में अपने एक सीक्रेट ठिकाने पर बंधक बनाकर रखा था और उससे गलत काम करवाया जाता था। इसके बाद राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शी और एसीपी अभिलक्ष जोशी की अगुआई में शनिवार रात सेक्टर-38 के पीजी पर रेड मारी गई।
रेड के दौरान मची अफरा-तफरी, वॉशरूम में छिपाई शराब
छापेमारी के दौरान पीजी के अंदर हड़कंप मच गया। कुछ युवतियां कमरा छोड़कर भागने लगीं, जबकि कुछ ने वॉशरूम के अंदर तक शराब की बोतलें छिपा रखी थीं। वहीं, पकड़े गए आरोपी पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए। जांच में कमरे से बड़ी संख्या में कंडोम, संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज बरामद हुए हैं।
वेबसाइट और चैट से होती थी कस्टमर्स की बुकिंग
पुलिस की शुरुआती पड़ताल में सामने आया कि आरोपी साहिल बेहद हाईटेक तरीके से देह व्यापार का धंधा चला रहा था। ग्राहकों को जोड़ने और लड़कियों की बुकिंग के लिए वेबसाइट्स का सहारा लिया जाता था। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए बातचीत और डीलिंग व्हाट्सएप चैट तथा अन्य एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म्स के जरिए की जाती थी।
एक दिन पहले 18 स्पा सेंटरों पर पड़ी थी रेड
इससे पहले शुक्रवार रात से शनिवार तड़के तक सफायर मॉल के 18 स्पा सेंटरों पर भी महिला आयोग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की थी। कटर से ताले तोड़कर की गई इस रेड में 30 मसाज गर्ल और 20 युवकों को पकड़ा गया था। पूछताछ के दौरान कुछ युवतियों ने जबरन देह व्यापार में धकेले जाने की बात भी स्वीकार की थी।
मोबाइल और सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
एसीपी अभिलक्ष जोशी ने बताया कि मौके से मिले मोबाइल फोन, सीसीटीवी फुटेज और दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है। इस मामले में सदर थाने में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (Immoral Traffic Prevention Act) और फॉरेनर्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत नई एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



