कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़ |हरियाणा को आने वाले समय में हाईटेक ट्रांसपोर्ट सिस्टम की दिशा में बड़ा फायदा मिल सकता है। मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini से अमेरिका और जापान के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की, जिसमें गुरुग्राम के शहरी परिवहन और ट्रैफिक मैनेजमेंट को आधुनिक बनाने पर चर्चा हुई।
क्या हुआ बैठक में बड़ा फैसला?
बैठक में शहरी मोबिलिटी, ट्रैफिक सिस्टम और भविष्य के परिवहन मॉडल पर विस्तार से बातचीत हुई।
गुरुग्राम में Pod Taxi सिस्टम शुरू करने को लेकर भी विचार किया गया, जिसमें 2–3 संभावित रूट्स पर पायलट प्रोजेक्ट चलाने की योजना है।
इस दौरान Suzuki Motor Corporation और Glydways के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा –
सीएम ने कहा कि सरकार निवेश और तकनीकी सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार है और किसी भी परियोजना में प्रशासनिक स्तर पर कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।
शहर में कम होगा ट्रैफिक का दबाव
अगर यह योजना लागू होती है तो गुरुग्राम में पहली बार आधुनिक Pod Taxi आधारित ट्रांसपोर्ट सिस्टम देखने को मिल सकता है।इससे शहर में ट्रैफिक दबाव कम होने और तेज, स्मार्ट और ऑटोमेटेड ट्रांसपोर्ट सिस्टम विकसित होने की उम्मीद है।

