कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। जस्टिस फॉर श्रुति की मांग को लेकर एशिया के सबसे बड़े खेल संस्थान में शामिल LNIPE में दूसरी रात भी छात्रों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। श्रुति को न्याय दिलाने के लिए छात्रों ने कैंडल मार्च भी निकाला। छात्र दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

मामले की निष्पक्ष जांच और 50 लाख का मुआवजा

दरअसल कोलकाता निवासी 21 वर्षीय श्रुति गुवाहाटी स्थित लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन LNIPE संस्थान में थर्ड ईयर की छात्रा थी, तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्वालियर LNIPE के छात्रों में आक्रोश है और सैकड़ों छात्र संस्थान के बाहर धरने पर बैठ हुए हैं। छात्रों की मांग है कि श्रुति की मौत के पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और उसके परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा भी दिया जाए। छात्रों का यह भी कहना है कि संस्थान में भोजन की गुणवत्ता को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आ चुकी हैं।

श्रुति को न्याय दिलाकर ही वह धरना प्रदर्शन खत्म करेंगे

लिहाजा वह श्रुति की मौत को सामान्य नही मान रहे है।हालांकि श्रुति की मौत के बाद LNIPE प्रबंधन तत्काल एक्शन में आया था,LNIPE की वाइस चांसलर ग्वालियर से गुवाहाटी ब्रांच के लिए रवाना हो गयी थी, वार्डन और डॉक्टर्स पर निलंबित किये जाने की कार्रवाई भी की गई है, लेकिन छात्रों का कहना है कि जांच पूरी निष्पक्ष हो, भोजन गुणवत्ता बेहतर की जाए, छात्रों के स्वास्थ्य परीक्षण को गम्भीरता से लिया जाए ,सबसे प्रमुख श्रुति के परिवार को 50 लाख मुआवजा दिया जाए। छात्रों की मांगों पर प्रबंधन विचार कर रहा और धरने पर बैठे छात्रों के भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है।

शिवांश – छात्र LNIPE

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m