Guwahati Ria Talukdar Murder Case: असम की राजधानी गुवाहाटी के रिया तालुकदार हत्याकांड में इस वक्त की बड़ी अपडेट सामने आई है। पत्नी की हत्या कर सिर काटकर फ्रिज में रखने वाले पति का एनकाउंटर हो गया है। पुलिस ने रिया तालुकदार के पति रामानुज गोस्वामी का एनकाउंटर किया है। असम पुलिस (Assam Police) के एनकाउंटर में पत्नी की क्रूर तरीके से हत्या करने वाला पति मारा गया है।
असम पुलिस के मुताबिक आरोपी रामानुज गोस्वामी सोमवार सुबह पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रूकने के लिए वॉर्निंग दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
दरअसल पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी रामानुज ने विगत रविवार देर रात पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। पुलिस उससे हत्या की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ कर रही थी। सोमवार सुबह पुलिस के मुताबिक हिरासत के दौरान रामानुज ने भागने की कोशिश की। पुलिस का दावा है कि उसे रोकने के लिए कार्रवाई की गई, जिसमें गोली लगने से उसकी मौत हो गई।
फ्रिज में मिला महिला का कटा हुआ सिर
पूरा मामला गुवाहाटी के हाटीगांव इलाके के बसिष्ठपुर बाइलेन का है। 6 सितंबर को गुवाहाटी स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाले दंपती को पड़ोसियों ने करीब दो दिनों से नहीं देखा था। दोनों के मोबाइल फोन भी बंद आ रहे थे। इसी दौरान फ्लैट से तेज दुर्गंध आने लगी। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। घर के अंदर का हाल देखकर पुलिस चौंक गई। घर के भीतर पुलिस को महिला का शव था। शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी। महिला की कुछ उंगलियां भी कटी हुई थीं और धड़ से सिर गायब था। फ्लैट की तलाशी के दौरान फ्रिज के अंदर पॉलीथिन बैग में महिला का कटा हुआ सिर मिला था। जांच में शव की पहचान 25 वर्षीय रिया तालुकदार के रूप में हुई थी।

बुटीक में काम करती थी मृतिका
पुलिस के मुताबिक मृतिका रिया फैंसी बाजार के एसी मार्केट इलाके में स्थित एक बुटीक में काम करती थी। उसके माता-पिता नहीं थे। परिवार में उसका केवल एक भाई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सोमवार को रिया और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। इसके बाद रामानुजन रात करीब 8 बजे घर से निकल गया था।
इस तरह हुआ मामले का खुलासा
मामला तब सामने आया जब पड़ोसियों को घर से तेज दुर्गंध आने लगी। शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की तलाशी ली तो महिला की हत्या की भयावह जानकारी सामने आई। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई थी। हत्या के बाद उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया और उसे काले पॉलीथीन बैग में रखकर फ्रिज के अंदर छिपा दिया गया।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



