कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। Scrub Typhusछ मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्क्रब टाइफस नाम की जानलेवा बीमारी की दस्तक से हड़कंप मच गया है। 22 साल के युवक में लक्षण दिखाई दिए हैं। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

ICU में भर्ती हुआ युवक

दरअसल, तिकोनिया निवासी 22 वर्षीय तालिब में स्क्रब टाइफस के लक्षण दिखाई दिए थे। उसने अस्पताल पहुंचकर जांच करवाई जिसमें इस गंभीर बीमारी की पुष्टि हुई। जिसके बाद मुरार जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया, जहां मेडिसिन विशेषज्ञ की निगरानी में ICU में उसके इलाज जारी है।

कैसे फैलता है स्क्रब टाइफस?

– घास के पशु के कारण यह बीमारी फैलती है यह लाल रंग के सूक्ष्म कीड़े होते हैं जो लार्वल अवस्था में इंसानों को काटते हैं
– यह बीमारी मुख्य रूप से घास झाड़ियां और खेतों में रहने वाले कीड़ों के जरिए फैलती है
– तेज बुखार,सिर दर्द,मांसपेशियों में दर्द और त्वचा पर दाने या काले निशान आते हैं
– इलाज में देरी होने पर मरीज को पीलिया, लीवर और किडनी फेलियर हो सकता है जो मल्टी ऑर्गन फैलियर का रूप ले लेता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m