कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पड़ोसी युवक ने मासूम के साथ कुकर्म किया। मासूम को इतना डरा दिया कि वह घर से निकलने में भी डरने लगा। परिजनों ने जब उसे गुमसुम देखा और पूछताछ की तब पूरी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। ग्वालियर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है।
दरअसल, यह मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र का है। जहां रहने वाले 6 साल के मासूम के साथ पड़ोस में रहने वाला आरिफ कुकृत्य करता रहा। 25 मई को सबसे पहले उसने मासूम को अपने कमरे के बाहर खेलते समय पास बुलाया। फिर ऊपर के कमरे में ले जाकर उसके साथ कुकृत्य किया। जब मासूम रोने लगा तो उसका मुंह दबा दिया और धमकाया कि यदि किसी को बताया तो माता-पिता की हत्या कर देगा।
ये भी पढ़ें: ग्वालियर में अतिक्रमण हटाने पर विवाद: अभद्रता और सामान सड़क पर फेंकने का आरोप, ऊर्जा मंत्री ने कराया मामला शांत
दूसरे दिन फिर वह डरा धमका कर मासूम को अपने साथ ले गया और हैवानियत का शिकार बनाया। मासूम इतना डर गया कि घर के बाहर निकलना बंद कर दिया। जब उसके माता-पिता ने उससे पूछताछ की तो वह रोने लगा और पूरी जानकारी दी। मासूम के साथ हुई इस हैवानियत की जानकारी मिलने पर परिजन ग्वालियर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आसिफ को पकड़ लिया है।

