कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश में कॉलेजों की बदहाली और चरमराई व्यवस्थाओं के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का आक्रोश सड़कों पर उतर आया है। राज्यव्यापी ‘विद्यार्थी हुंकार अभियान’ के तहत ABVP ग्वालियर महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन करते हुए ग्वालियर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस-प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद कलेक्टर को उच्च शिक्षा विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा गया। परिषद ने सरकारी कॉलेजों में छात्रों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और खराब व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: बैरिकेड्स तोड़ कलेक्टर दफ्तर में घुसे ABVP कार्यकर्ता! इंदौर के कॉलेजों की बदहाली पर फूटा गुस्सा; दी ये बड़ी चेतावनी

छतों से टपकता पानी, टूटे बेंच और गायब शौचालय

ABVP का यह प्रदर्शन पूरे मध्यप्रदेश में चल रहे ‘विद्यार्थी हुंकार अभियान’ के तहत किया गया। ABVP कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकारी कॉलेजों में पढ़ाई के लिए जरूरी सुविधाओं की स्थिति ठीक नहीं है। कई कॉलेजों में छत टपकने, टूटी डेस्क, पर्याप्त लाइट नहीं होने और लैब में जरूरी सामान की कमी जैसी समस्याएं हैं।

15 सूत्रीय मांगों पर समय-सीमा तय करने की शर्त

वहीं लाइब्रेरी, पीने के साफ पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी परिषद ने सवाल उठाए हैं।परिषद ने अपने ज्ञापन में 15 मांगें रखी हैं। इनमें साफ पीने का पानी, स्वच्छ शौचालय, छात्राओं के लिए अलग सुविधाएं, दिव्यांग छात्रों के लिए रैंप, क्लासरूम में पर्याप्त फर्नीचर, पार्किंग जोन, वाई-फाई और फर्स्ट एड की व्यवस्था शामिल है।इसके अलावा ABVP ने स्टूडेंट हेल्प सेंटर, लाइब्रेरी और लैब के अपग्रेडेशन, स्पोर्ट्स ग्राउंड, ग्रीन कैंपस, CCTV कैमरे और कॉमन रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की है।

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर बाबा महाकाल को बंधेगी पहली डोर! डमरू, ओम और रुद्राक्ष से सजी दिव्य राखी, जानें क्या है खास तैयारी

“जल्द सुधार नहीं हुआ तो ठप करेंगे व्यवस्थाएं”

ABVP का कहना है कि कॉलेज की सिर्फ बिल्डिंग होना पर्याप्त नहीं है, छात्रों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलना चाहिए। परिषद ने खराब व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने और इसके लिए समय-सीमा तय कर कार्ययोजना बनाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m