कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर की आदर्श गौशाला लालटिपारा में प्रदर्शन और हंगामे के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। नगर निगम आयुक्त ने MPRRDA के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर हिमांचली मिश्रा के खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई की मांग की है। हिमांचली मिश्रा MPRRDA में सब इंजीनियर के पद पर शिवपुरी में पदस्थ हैं। आयुक्त ने उन पर अनाधिकृत प्रदर्शन कर शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है।

READ MORE: ग्वालियर में सड़कों की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त: अब सैंपलिंग से खुलेगा गुणवत्ता का राज, जांच रिपोर्ट का इंतजार

नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय के मुताबिक, मृत गोवंश को लेकर 15 और 16 अगस्त को हिमांचली मिश्रा ने अपने साथियों के साथ आदर्श गौशाला लालटिपारा में प्रदर्शन और हंगामा किया।उन का आरोप है कि प्रदर्शन के चलते गौशाला की दैनिक व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं और मुख्य द्वार पर आवागमन भी बाधित रहा।जबकि नगर निगम की ओर से मृत गोवंश का नियमानुसार शव परीक्षण कराया गया था। इसके बावजूद प्रदर्शन जारी रहा। आयुक्त ने MPRRDA के महाप्रबंधक को लिखे पत्र में सेवा नियमों के तहत हिमांचली मिश्रा के खिलाफ विभागीय स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है,साथ ही नगर निगम ने भविष्य में इस तरह के प्रदर्शन की पुनरावृत्ति रोकने और की गई कार्रवाई से निगम को अवगत कराने का भी अनुरोध किया है।

READ MORE: जिसके हाथ में थी सुरक्षा की जिम्मेदारी, उसी ने कर दिया कांड, इंदौर में जर्मन महिला से गार्ड ने की छेड़छाड़

नगर निगम के इस पत्र के बाद अब मामले में MPRRDA की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर नजर रहेगी। गौरतलब है कि हिमांचली मिश्रा गौ सेवक के रूप भी काम करती है। ऐसे में उनके द्वारा बीमार गोवंश को गौशाला ले जाकर छोड़ा गया था,लेकिन उनके मुताबिक गोवंश का इलाज किये बिना उसे छोड़ दिया गया,जिससे उसकी मौत हुई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m