कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सात महीने पुरानी रंजिश के चलते कार सवार कारोबारी पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूटी सवार युवकों ने पहले कार का पीछा किया, फिर एमके सिटी रोड पर घेरकर तोड़फोड़ की और गोली भी चलाई। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

READ MORE: मरणोपरांत अमर हो गईं शिवानी: सड़क हादसे में ब्रेन डेड होने के बाद अंगदान से बचाई 3 लोगों की जिंदगी; पुलिस ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर किया सम्मानित

दरअसल मामला ग्वालियर के एमके सिटी रोड का है। जहां मनकन सिंह सरदार निवासी शंकरपुर, न्यू लोटस हिल सिरोल में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त के साथ जिम से लौट रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार युवकों ने उनकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि स्कूटी सवार युवकों ने कार को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की। इसके बाद कार को घेरकर उसमें तोड़फोड़ की गई और फायरिंग भी की गई। पीड़ित ने किसी तरह वहां से निकलने की कोशिश की।

READ MORE: इंदौर में ‘जल संकट’ या ‘सियासी सिरफुटौव्वल’? कैलाश विजयवर्गीय की बैठक से नदारद रहे 5 विधायक; मालिनी गौड़ बोलीं- ‘रहने ही दो, तुमसे न हो पाएगा!’

बताया जा रहा है कि इस विवाद की जड़ करीब सात महीने पुरानी है। उस समय जिम में कार बैक करने को लेकर मनकन सिंह और अभिषेक शर्मा के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद के बाद से दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी, हमले के दौरान अभिषेक शर्मा और उसके साथियों के नाम सामने आए, हालांकि, घटना में शामिल सभी लोगों की भूमिका की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पुरानी रंजिश के चलते हमले की योजना कैसे बनाई गई और वारदात में कौन-कौन शामिल था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m