कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। ग्वालियर में एक ई-कॉमर्स वेयरहाउस में काम करने वाली युवती ने दो संचालकों पर सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि दोनों ने अन्य कर्मचारियों के जाने के बाद वेयरहाउस का गेट अंदर से बंद कर दिया और युवती को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया।विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

READ MORE: बेजुबान पर क्रूरता: स्ट्रीट डॉग की बेरहमी से हत्या, साथी कुत्ते पर भी किया जानलेवा हमला; VIDEO आया सामने

दरअसल मामला गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पटरी रोड स्थित एक ई-कॉमर्स कंपनी के वेयरहाउस का है। यहां पैकिंग और डिलीवरी के लिए सामान तैयार किया जाता है। पुलिस से की गई शिकायत के मुताबिक,वेयरहाउस में काम करने वाली युवती को संचालक आदित्य भदौरिया और रोबिन शर्मा ने कथित तौर पर रोक लिया। अन्य कर्मचारियों के जाने के बाद दोनों ने चैनल गेट अंदर से बंद कर दिया और युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने कथित तौर पर अश्लील हरकतें कीं और शिकायत करने पर जान से मारने के साथ गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता कॉलेज की छात्रा है और परिवार की आर्थिक मदद के लिए वेयरहाउस में काम करती थी। 

READ MORE: ओंकारेश्वर में देह व्यापार का पर्दाफाश: व्हाट्सएप से होती थी लड़कियों की सप्लाई, पुलिस ने दबिश देकर 5 आरोपियों को दबोचा

घटना के बाद वह मानसिक तनाव में चली गई और करीब दो दिन तक गुमसुम रही। परिजनों के पूछने पर उसने पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m