कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। EXCLUSIVE: मध्य प्रदेश में सोमवार से 108 एंबुलेंस इमरजेंसी सेवा पूरी तरह से ठप हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्वालियर समेत प्रदेशभर की 108 एंबुलेंस में काम करने वाले 5000 से ज्यादा EMT और पायलेट कर्मचारी कामबंद हड़ताल पर जा सकते है। ग्वालियर में CMHO के नाम ज्ञापन सौपते हुए कर्मचारियों ने मानव श्रंखला बनाकर प्रदर्शन किया। साथ ही मांगे पूरी न होने पर सोमवार से हड़ताल पर जाने की बात कही है।
दरअसल, ग्वालियर में बाल भवन के सामने 108 एंबुलेंस सेवा में काम करने वाले कर्मचारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर अपना विरोध दर्ज कराया। उनका कहना है कि एंबुलेंस सेवा में EMT और पायलट के पद पर काम करने वाले जिले के डेढ़ सौ से अधिक और प्रदेश के 5000 से अधिक कर्मचारियों को बीती मार्च और अप्रैल का वेतन अभी तक नहीं दिया गया है।
ये भी पढ़ें: क्रूज हादसे के 3 बाद भी नहीं मिला सुराग: 4 लापता लोगों की तलाश जारी, कांग्रेस सांसद बोले- एक्सीडेंट की तैयारी में पूरी तरह फेल
इसके अलावा EPF भी नियमित जमा नहीं कराया जा रहा। 5 साल पूरा होने पर ग्रेच्युटी का लाभ कर्मचारियो को न पड़े इसके लिए दूसरी कंपनियों में जॉइन देकर काम करवाया जा रहा है। ऐसे में सोमवार तक उनकी मांगो को पूरा नही किया गया तो प्रदेश भर में 108 एंबुलेंस के पहिये थम जाएंगे। जिसके लिए JASS एजेंसी और स्वास्थ्य विभाग जिम्मेदार होगा।
ये भी पढ़ें: खुड़ैल सुसाइड केस: HC से जमानत निरस्त फिर भी पुलिस की पकड़ से बाहर आरोपी, सुसाइड नोट में नाम होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
आपको बता दे कि ‘सामूहिक शिकायत पत्र’ में आरोप लगाया गया है कि एंबुलेंस संचालित करने वाली कंपनी JASS की ओर से श्रम कानूनों के उल्लंघन और कर्मचारियों के शोषण का शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियो की ये है प्रमुख मांगे…
- वेतन बकाया: कर्मचारियों को मार्च और अप्रैल माह का वेतन अब तक नहीं दिया गया है।
- EPF में गड़बड़ी: कर्मचारियों के भविष्य निधि (EPF) का पैसा नियमित रूप से जमा नहीं किया जा रहा है।
- अत्यधिक काम: कर्मचारियों से 24×7 कार्य लिया जा रहा है, जो कार्य-घंटों और विश्राम के नियमों के खिलाफ है।
- अवैध छंटनी: बिना किसी नोटिस या कारण बताए कर्मचारियों को सेवा से पृथक (निकाला) किया जा रहा है।
- पारदर्शिता का अभाव: वेतन और सेवा शर्तों में कोई स्पष्टता नहीं है और शिकायतों का निराकरण नहीं हो रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

