कर्ण मिश्रा, Gwalior. हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच ने शिवपुरी सीवरेज परियोजना में चल रही लेट-लतीफी और करोड़ों रुपये के सार्वजनिक धन के दुरुपयोग पर बेहद जिम्मेदार अधिकारियों को आड़े हाथों लिया और तीखी टिप्पणियां की है।

ये भी पढ़ें: Bhopal News: ‘फर्जी अटेंडेंस’ लगाने वाले डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई; CMHO ने काटा वेतन, थमाया नोटिस

‘सरकार गहरी नींद में है…’- हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

हाई कोर्ट ने इस बात पर गहरी नाराजगी जताई कि 8 साल बीत जाने के बाद भी शिवपुरी की सीवरेज योजना अब तक अधूरी है। कोर्ट ने परियोजना की खराब प्लानिंग और लचर क्रियान्वयन पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि सराकर गहरी नींत में सो रही है। जनता के टैक्स के पैसे यानि सार्वजनिक धन की इस तरह से बर्बादी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जा सकती।

ये भी पढ़ें: MP में 70 ‘सांदीपनि विद्यालयों’ का लोकार्पण; CM बोले- उत्सव की तरह मनेगा कार्यक्रम, गुरु पूर्णिमा पर दिखेगा AI का दम

अगली सुनवाई से पहले मांगी रिपोर्ट

मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई कोर्ट ने इस प्रोजेक्ट की री-प्लानिंग और समीक्षा करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने कड़े आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट ने परियोजना से जुड़े संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से जवाब मांगा गया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि मामले की अगली सुनवाई से पहले इस पूरी परियोजना की अपडेट समीक्षा रिपोर्ट अदालत के समक्ष पेश की जाए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m