कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। करवा चौथ पर जहां सुहागिनें पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, वहीं ग्वालियर में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मुरार के त्यागी नगर में आनंद श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी मधु के सिर पर कई वार कर उसकी जान ले ली। हैरानी की बात ये है कि वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर हत्या की जानकारी दी और जुर्म कबूल किया। फिलहाल पुलिस हत्या की वजह तलाश रही है।

दरअसल, मृतका मधु श्रीवास्तव मूल रूप से भिंड जिले की रहने वाली थी। आनंद और मधु के बीच प्रेम संबंध थे और दोनों ने साल 2010 में प्रेम विवाह किया था। शादी के करीब 16 साल बाद करवा चौथ के दिन इस रिश्ते का अंत हत्या के साथ हुआ। जानकारी के मुताबिक, मुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर में आनंद श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी मधु के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने खुद मुरार थाना पुलिस को फोन किया और घटना की जानकारी देते हुए हत्या करना कबूल कर लिया।

ये भी पढ़ें: करवा चौथ पर पत्नी ने नहीं रखा व्रत तो थाने पहुंचा पति! बोला- ‘व्रत न रखकर मुझे मारना चाहती है, पूजा नहीं की तो तलाक दे दूंगा’

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस पति-पत्नी के बीच हुए विवाद समेत तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है। गौरतलब है कि प्रेम विवाह के करीब 16 साल बाद करवा चौथ के दिन हुई इस वारदात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ऐसा क्या विवाद हुआ कि पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली? पुलिस की पूछताछ और जांच के बाद ही हत्या की असल वजह सामने आ सकेगी।

ये भी पढ़ें: करवाचौथ की खुशियां मातम में बदलीं: पार्लर जाने की जिद पर पति से हुआ विवाद, महिला ने लगाई फांसी; सुसाइड नोट में लिखा- ‘थैंक्यू हसबैंड, जा रही हूं…’

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m