कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। ग्वालियर में नौकरी और अच्छी सैलरी का झांसा देकर महिला को सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने महिला को कार में बैठाया और कलेक्ट्रेट पहाड़ी के पास सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी महिला को धमकाकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
READ MORE: ट्रांसफर न होने से परेशान पुलिसकर्मी ने उठाया आत्मघाती कदम, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द
दरअसल, 31 वर्षीय महिला को आरोपी ने सिलाई सेंटर में अच्छी सैलरी वाली नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। इसी सिलसिले में 6 अगस्त की शाम आरोपी ने महिला को नौकरी के संबंध में बातचीत करने के बहाने हरदौल गार्डन बुलाया। महिला के वहां पहुंचने के बाद आरोपी उसे अपनी काले रंग की स्कॉर्पियो में बैठाकर कलेक्ट्रेट पहाड़ी के पास सुनसान इलाके में ले गया। आरोप है कि यहां आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और कार के अंदर ही उसके साथ दुष्कर्म किया।
READ MORE: ‘जैसा मिल रहा है, वैसा खा लो…!’ हॉस्टल के खाने में मिली इल्ली, तो भड़कीं छात्राएं; अधीक्षिका के खिलाफ खोला मोर्चा
वारदात के बाद आरोपी महिला को वापस हरदौल गार्डन के पास छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद महिला डर के चलते तत्काल पुलिस के पास नहीं पहुंची, बाद में उसने महिला थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


