कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में विवाहिता निशा राठौर ने तेजाब पीकर सुसाइड कर लिया। इसकी वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है। 2 दिन पहले उसने यह कदम उठाया था। उसके पति गजेंद्र राठौर और परिवार के सदस्यों ने उसे 2 दिन पहले जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया था। 2 दिन चले इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें: गे डेटिंग एप पर ‘सेक्स चैटिंग’… 50 पुरुषों से संबंध: भोपाल मर्डर मिस्ट्री में बड़ा खुलासा, HIV पॉजिटिव निकला आरोपी

निशा राठौर न्यू मेहरा कॉलोनी में रहती थी। निशा और गजेंद्र की शादी 1 मई 2022 को हुई थी। करीब ढाई साल पहले 31 दिसंबर 2023 को निशा ने पति गजेंद्र राठौर के खिलाफ थाटीपुर थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक दोनों के बीच समझौता हुआ था। 

यह भी पढ़ें: लव जिहाद! बस स्टैंड पर मुस्लिम युवक के साथ मिली शादीशुदा हिंदू महिला, गर्भपात कराने की साजिश का दावा, बजरंग दल ने थाना प्रभारी पर भी लगाए गंभीर आरोप

घटना के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। महिला की मौत के पीछे के कारणों की जांच में जुट गई है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m